अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने सीरिया में आईएसआईएल के बहुत बड़े आतंकी कमांडर के मारे जाने की घोषणा की है। यह आतंकी अमरीका को वांछित था और अमरीका ने इसके लिए 30 लाख डालर की रक़म अदा की है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार तारिक़ बिन तह्हार बिन फ़ालेह अलऔनी अलहारेज़ी नामक आतंकी वर्ष 2014 के मध्य से आईएसआईएल के लिए कमांडर के रूप में काम कर रहा था और उसका आप्रेशन रूम सीरिया में था। यह आतंकी कमांडर आईएसआईएल के लिए धन और लड़ाके एकत्रित करने का काम करता था।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के अनुसार तारिक़ तह्हार आईएसआईएल से शुरू ही में जुड़ गया था और उसने वर्ष 2013 से ही आतंकियों को सीरिया पहुंचाने का काम शुरू कर दिया था। उसे सीरिया तुर्की सीमावर्ती क्षेत्र का आईएसआईएल कमांडर नियुक्त किया गया था। हारेज़ी विदेशों से आने वाले आतंकियों को तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिक प्रशिक्षण देता था और फिर सीरिया पहुंचा देता था। हारेज़ी ने कुछ अन्य आतंकियों के साथ मिलकर ब्रिटेन, अलबेनिया और डेनमार्क से आतंकियों की सहायता की। हारेज़ी ने वर्ष 2014 से उत्तरी अफ़्रीक़ा के देशों से आतंकियों की भर्ती शुरू कर दी थी। वर्ष 2013 के सितम्बर महीने में इस हारेज़ी ने अपने संगठन के लिए लगभग बीस लाख डालर की रक़म एकत्रित की थी।
24 सितम्बर 2014 को अमरीकी वित्त मंत्रालय ने हारेज़ी का अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया था। यह आतंकी सीरिया में आईएसआईएल के ठिकाने पर अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में मारा गया है। अमरीका ने इस आतंकी की हत्या में सहायता करने वालों को 30 लाख डालर का इनाम दिया है।